Breaking News

देवबंद में नवीन मंडी समिति के सचिव अरविंद शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन करके भावभीनी विदाई दी गई

रिर्पोट :- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।
 
देवबंद। देवबंद में नवीन मंडी समिति के सचिव अरविंद शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन करके भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान
मंडी समिति के सचिव अरविंद शर्मा द्वारा यहां किए गए सेवा कार्य को सराहा गया।नवीन मंडी स्थल में आयोजित विदाई समारोह में फ्रूट मंडी के प्रधान सुलेमान फारुकी और अन्य आढ़तियों ने सेवानिवृत्त होने पर मंडी सचिव अरविंद शर्मा को गुलदस्ते देकर और शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और उनके सेवाकाल को सराहा।
इस दौरान सुलेमान फारूक आढती ने कहा कि अरविंद शर्मा  ने मंडी समिति के लिए बेमिसाल काम किया है और मंडी समिति के उत्थान में अहम भूमिका निभाई है। अरविंद शर्मा ने मंडी समिति के लोगों, आढ़तियों और व्यापारी सहित सभी से खूब प्यार मिलने पर आभार जताया। इस मौके पर कलीम आढ़ती, नफीस, प्रदीप, भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, नाथीराम पुंडीर, अंकित कुमार सहित समिति का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।