Breaking News

देवबंद पालिकाध्यक्ष का एक वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया उनका जोरदार स्वागत

रिपोर्ट- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता, दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।

देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)। देवबंद पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग का एक वर्ष पूर्ण हो जाने उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के कार्यकर्ताओं
की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। बता दे कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विपिन गर्ग का नगर पालिकाध्यक्ष बनने का एक वर्ष पूरा हो गया है। इस उपलक्ष में उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के कार्यकर्ताओं की ओर से उनका फूल मनाएं पहनाकर, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उप्र: जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग का एक साल का सफर अच्छा व सफल रहा।
उन्होंने सभी 25 वार्डों में सड़कें, लाइट,।सफाई एवं अन्य कार्य बिना भेदभाव के कराए हैं और कुछ मौहल्लो जैसे कश्यप कालोनी, रेलवे रोड की सडक बीस साल बाद बनाए जाने का कार्य किया है। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने पूरे साल जनता के संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं को सुना है हम सब उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा करते हैं कि भविष्य में भी वह पूरे नगर की जनता को अपना मानकर बिना भेदभाव के कार्य करांएगे और बरसात से पहले सभी नालों की सफाई कराकर नगर को जल भराव से मुक्ति दिलाएंगे, जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान करते रहेंगे। इस अवसर पर चौ. ओमपाल सिंह, दिनेश ऋषि सप्त इलेक्ट्रॉनिक, शिवकुमार कश्यप, अग्रेश पवार, बॉबी भटनागर, डॉ सुरेंद्र धीमान, विजय कश्यप, अजय जाटव, कृष्ण दत शर्मा, सुशील जाटव आदि मौजूद रहे।