Breaking News

जामुन के फल और बीज दोनों ही सेहत के लिए होते है बेहद फायदेमंद

आजकल उच्च रक्तचाप आम समस्या बन गई है। इसके कई कारण हैं, लेकिन प्रमुख वजह तनाव है। विशेषज्ञों की मानें तो 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को उच्च रक्तचाप की शिकायत होती है। इससे महिला और पुरुष दोनों प्रभावित हो सकते हैं। इसके लिए 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और पुरुषों को उच्च रक्तचाप की जांच अवश्य ही करानी चाहिए। वहीं, रहन-सहन और खानपान में सुधार करना चाहिए। अगर आप उच्च रक्तचाप के मरीज हैं, तो जामुन के बीज का सेवन जरूर करें। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि जामुन के बीज के सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। साथ ही जामुन के बीज से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

जामुन

जामुन एक मौसमी फल है, जो ग्रीष्म ऋतु में फलता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन-ए, बी और सी समेत कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फल डायबिटीज के लिए संजीवनी बूटी समान है। इसके साथ ही उच्च रक्तचाप में भी जामुन दवा की तरह काम करता है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप में सुधार होता है।

क्या कहती है शोध

रिशर्च गेट पर छपी एक लेख में जामुन के बीज के फायदे के बारे में बताया गया है। इस लेख में कई शोधों का जिक्र किया गया है। साल 2017 की एक शोध की मानें तो जामुन के फल और बीज दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों में आराम मिलता है। खासकर डायबिटीज और हाइपरटेंशन के लिए जामुन के बीज किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। साथ ही इंसुलिन को बढ़ावा मिलता है। जामुन के बीज के पाउडर को रोजाना खाली पेट दूध के साथ सेवन करें। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।