Breaking News

गुरुवार के दिन भूलकर भी ना करे ये काम, अन्यथा कठिनाइयों से भर जायेगा जीवन

हिन्दू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी या देवता से जुड़ा हुआ है | इसी प्रकार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा हुआ है | गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करके उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है | इतना ही शास्त्रों आदि में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करके जीवन के कई संकटो से बचा जा सकता है | ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे गुरुवार के दिन करने से बचना चाहिए | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |
नाख़ून काटना
 
 
लाल किताब के अनुसार गुरुवार के दिन भूलकर भी नाख़ून नहीं काटने चाहिए | गुरुवार के दिन नाख़ून काटने से सेहत प्रभावित होने लगती है | साथ ही परिवार के सदस्यों में नकारात्मकता का माहौल पैदा होने लगता है | इसीलिए गुरुवार के दिन आप नाख़ून ना काटे |
बाल काटना
 
 
गुरुवार के दिन नाख़ून की तरह ही बाल काटना भी शास्त्रों में वर्जित माना गया है | लाल किताब के अनुसार गुरुवार क दिन बाल काटने से धन हानि का सामना करना पड़ता है | साथ ही माँ लक्ष्मी के रूठने का भी भय होता है | इसका अलावा गुरुवार के दिन इस कर्म से कुंडली में गुरु ग्रह भी कमजोर होने लगता है |
बाल धोना
 
 
लाल किताब के अनुसार गुरुवार के दिन महिलाओ को अपने बाल नहीं धोने चाहिए | गुरुवार के दिन बाल धोने से परिवार के सदस्यों पर बुरा असर पड़ने लगता है | इसके अलावा गुरुवार के दिन महिलाओ को गुरुवार के दिन कपडे भी नहीं धोने चाहिए |
केले का सेवन
 
 
गुरुवार के दिन केले का सेवन सही नहीं माना गया है | शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन केले का सेवन करने से कुंडली में बृहस्पति कमजोर होने लगता है | इसीलिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जाती है |
पौछा लगाना
 
 
गुरुवार के दिन घर में पौछा नहीं लगाना चाहिए | लाल किताब में वर्णित जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन पौछा लगाने से माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में धन संबंधी परेशानियां पैदा होने लगती है | इसीलिए गुरुवार के दिन पौछा लगाने से बचना चाहिए |