Breaking News

कपूर जलाने का ये खास तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान, घर में आएंगी मां लक्ष्मी

इन दिनों नवरात्रि की धूम है और हर जगह मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं। हिंदू धर्म में पूजा करते समय कुछ खास चीजों का अनिवार्य तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। जिनमें कपूर (Camphor) भी एक है। कपूर की खुशबू में नकारात्‍मक ऊर्जा को हटाकर सकारात्‍मक ऊर्जा (Positive Energy) लाने की शक्ति है। कपूर से वातावरण शुद्ध हो जाता है। धर्म के साथ साथ ज्‍योतिष (Astrology) और वास्‍तु (Vastu) में भी कपूर को काफी अहमियत दी गई है। कपूर को ज्‍योतिष-वास्‍तु के उपायों और टोटकों में भी इस्तेमाल किया जाता है, जो कि बहुत ही प्रभावी नतीजे (Effective Results) देता है। आज हम आपको कपूर के आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जो धन-संपत्ति, सुख, अच्‍छी मैरिड लाइफ देते हैं।

कपूर के अचूक उपाय

पैसों की तंगी होगी दूर: इसके लिए रोज रात को परिवार के सारे सदस्‍यों के खाना खा लेने के बाद किचन साफ करें और चांदी की छोटी सी कटोरी में कपूर और लौंग को डालकर जला दें। आपको महीने भर में ही आर्थिक स्थिति में परिवर्तन आपको नजर आने लगेगा।

खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए आसान उपाय: पति-पत्‍नी के बीच चल रहे झगड़े, मनमुटाव को दूर करने के लिए बेडरूम की सफाई करने के बाद कपूर जरूर जला दें और उसे हर कोने में घुमा दें, इससे माहौल की नकारात्मकता समाप्त होती है।

जीवनसाथी के साथ रिश्‍ता होगा बेहतर: अगर किसी वजह से पति-पत्‍नी के बीच का रिश्‍ता कमजोर पड़ रहा हो तो पत्‍नी रात में पति के तकिए के नीचे कपूर की टिकिया रख दे और सुबह अकेले में उसे जला दे। बिगड़े रिश्‍ते की सभी परेशानी खत्‍म हो जाएंगी।

लाए घर में सुख-शांति: रोजाना सुबह-शाम घी में कपूर डुबोकर जलाएं और उसे घर में घुमा दें। घर में सुख-शां‍ति आ जाएगी। साथ ही घर के पूजा घर में भी रोजाना कपूर जलाएं, इससे भगवान भी प्रसन्‍न होते हैं और घर के वास्‍तु दोष भी दूर होते हैं।