Breaking News

इस बीमारी ने लिया जिन्दगी का अजीब इम्तिहान, अपनी पत्नी को भूल कर दोबारा कर दिया शादी के लिए प्रपोज

दुनिया में कई तरह की बीमारियां होती हैं जिससे लोग जुझते रहते हैं। कुछ बीमारियां बहुत अजीब किस्म की होती हैं जो व्यक्ति की जिन्दगी को बदल कर रख देती हैं। अल्जाइमर (Alzheimer’s) एक ऐसा गंभीर रोग है, जिसमें लोगों को उम्र बढ़ने के साथ भूलने की आदत, समस्या बढ़ती जाती है। पीटर मार्शल नाम का व्यक्ति अपनी बीमारी के कारण इतना भूल गया कि वह शादीशुदा है।

वह अपनी पत्नी को भूल गया और उसे शादी के लिए दोबारा प्रपोज कर बैठा। सामन्यतः देखा जाये तो जिंदगी में इससे ज्यादा बुरा कुछ भी नहीं हो सकता कि आप जिस शख्स से प्यार करते हों, उसे ही भूल जाएं या वह आपको भूल जाये। पीटर मार्शल (piter marshal ) के साथ ऐसा ही दर्दनाक वाकया हुआ है। पीटर मार्शल अल्जाइमर्स से पीड़ित हैं। अल्जाइमर्स के कारण पीटर यही भूल गए कि उनकी शादी हो चुकी थी। अमेरिका के कनेक्टिकट में रहने वाले पीटर मार्शल अपनी वाइफ लीसा को भूल गए थे।

 

पति-पत्नी ने सोशल मीडिया की साइट इंस्टाग्राम पर बने पेज पर इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी शादी भूलने के बाद पीटर मार्शल ने फिर से अपनी पत्नी लीसा को प्रपोज कर दिया था। लीसा और पीटर मार्शल कोई फिल्म साथ में देख रहे थे। फिल्म के दौरान शादी का दृश्य था। पर्दे पर शादी हो रही थी। यह देखते ही पीटर ने लीसा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। फिर उन दोनों की बेटी ने उनकी शादी दोबारा करने की योजना बनाई।

इन दोनों की वास्तविक स्थिति जानकर लोग काफी भावुक हो गये। ऐसे में शादी की कई सर्विसेस उन्हें फ्री में मिल गईं। लोग उन दोनों की शादी कराने के लिए आगे आये। इस कपल ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया है. वे दोनों लोगों को इस भूलने वाली खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं ताकि सभी एक नॉर्मल लाइफ जी सकें।