Breaking News

इन उपायों को अपनाने से घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे ये घातक रोग

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के कारण त्राहि त्राहि कर रहा है। कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस संकट काल के दौरान सभी सेहतमंद रहें इसी कामना के साथ हम वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपायों को बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप और अपने परिवार को सेहतमंद रख सकते हैं। आप अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य और घर के अंदर बीमारी प्रवेश न कर पाए इसके लिए कुछ आसान से उपाय किए जा सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं वो कौन से उपाय हैं।

अगर आपके घर में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहती है तो इसकी वजह वास्तुदोष हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार से ही नकारात्मकता घर में प्रवेश करती है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर सफाई का बहुत ही ध्यान रखें।

घर का मुख्य द्वार टूटा या फूटा नहीं होना चाहिए, इससे घर के सदस्यों के स्‍वास्‍थ्‍य पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। ध्यान रहे घर के कोनों और दीवारों पर मकड़ी के जाले न हों। इससे घर के सदस्यों में मानसिक तनाव बढ़ाता है।

घर के मैन गेट पर प्रतिदिन स्वास्तिक जरूर बनाएं। यहाँ तक घर के प्रवेशद्वार पर संगीतमय घंटियां लगाएं। घर का मध्य भाग को हमेशा खाली रखें। ध्यान रहे बीम के नीचे कभी नहीं सोएं।

जरूरतमंदों को दान करते रहे। अच्छी नींद अवश्य लें। इस बात का ख्याल रखें सोते समय सिर दक्षिण दिशा की तरफ हो और पैर उत्तर की ओर। हो सके तो हर शनिवार काले उड़द और सरसो के तेल जरूर दान करें। साथ ही साथ पवित्र भावना से हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमानजी की कृपा मिलती है। जो हमें हर प्रकार की अनहोनी से बचाती है।

घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी का चित्र जरूर लगाएं। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए घर में नौ दिन तक अखंड रामायण का पाठ जरूर कराएं। रोजाना सुबह और शाम घर में कर्पूर अवश्य जलाएं। ध्यान रहे घर में कांटेदार पौधे कभी न लगाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि कमरों में प्राकृतिक रोशनी और हवा आने दें। प्रत्येक पूर्णिमा को भगवान शिव की पूजा जरूर करें।