Breaking News

इन कपड़ों में शेफाली जरीवाला को देख चहेतों ने कहा, कांटा लगा

बाॅलीवुड कलाकार अपने को चर्चा में बनाये रखने के लिए हमेशा सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। सोशल मीडिया पर टिप्पणी के साथ फोटो, वीडियो शेयर करते रहते हैं। कोरोना काल में सोशल मीडिया आवाज उठाना का एक अच्छा मच बन गया है। साथ ही लोगों तक सुविधा, सहयोग, मदद भी इसी मंच से पहुंच रही है। इस बार कांटा लगा गाना से प्रसिद्ध हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर धमाका किया है।

शेफाली जरीवाला ने अपने चहेतों का हमेषा मनोरंजन करती रहती हैं। अब एक बार फिर वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के कारण चर्चा में हैं। शेफाली ने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों पर शेफाली ने कैप्शन दिया है, कभी अपना सिर ना झुकाएं। हमेशा इसे ऊंचा रखें। दुनिया को सीधे देखें। इसके साथ उन्होंने पाजिटिव एटीटूयज हैशटैग जैसे कई हैशटैग्स दिए।

इस फोटो के जारी होते ही फैंस शेफाली के इन फोटोज पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। कोई दिल और फायर वाले इमोजी बना रहा है तो किसी ने कॉमेंट किया ‘कांटा लगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। उसने उनके तस्वीर और सुन्दरता की सराहना किया है। काले कपड़े के साथ उनकी मैचिंग शानदार है। इससे पहले भी शेफाली ने ऑरेंज कलर की कपड़े में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं जिन्हें उनके चहेतों ने काफी पसंद किया था। इनमें वह सोफे पर बैठकर पोज देती नजर आई थीं।

इस पर यूजर्स के काफी लाइक्स और कॉमेंट्स आए थे। वह हमेषा अपने यूजर्स का मनोरंजन करती रही हैं। कांटा लगा गाने से शेफाली जरीवाला रातों-रात मशहूर हुई थीं। इस गाने से वह रातों-रात हिट हो गई थीं। उन्होंने ‘बिग बॉस 13‘ में भी पार्टिसिपेट किया था।