Breaking News

लद्दाख में बड़ा हादसा: 200 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 6 लोगों की मौत; 22 घायल

लद्दाख में एक गंभीर सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। यह हादसा आज दुरबुक पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले हुआ, जहां एक बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।

लेह के जिला अधिकारी (DC) संतोष सुखदेव ने इस हादसे की पुष्टि की और कहा, आज एक बड़ा हादसा हुआ है, जो पूरे लद्दाख के लोगों के लिए दुखद है। बस में 27 लोग सवार थे जो लेह से दुरबुक की ओर जा रहे थे। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों को फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है।

इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा की गंभीरता को एक बार फिर उजागर किया है। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने सड़क पर सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।