Breaking News

राज कुंद्रा के साथ शर्लिन चोपड़ा ने इस फोटो को शेयर कर कहा- वो 29 मार्च का दिन था…

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पोर्न से जुड़े एक मामले को लेकर जांच पड़ताल चल रही है। इस केस में जहां एक ओर पुलिस जांच कर रही है, वहीं दूसरी ओर पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा ने उन पर कई हरिजन करने वाले आरोप लगाए हैं। इन्हीं आरोपों की वजह से शर्लिन को राखी सावंत ने खूब ट्रोल किया था। वहीं, अब शर्लिन ने राज कुंद्रा के साथ एक पुरानी फोटो साझा करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने 29 मार्च के दिन के बारे में भी बताया है।

इसके के लिए था शूट

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर एकाउंट पर एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर ने वो राज कुंद्रा के साथ फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं। इन दोनों के साथ एक और व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए शर्लिन ने इस दौर के बारे में बात की है, जब उन्होंने राज के साथ शूट किया था। उन्होंने बताया ये ऐप के लिए शूट था। देखिये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही ये तस्वीर-

 

 

कैप्शन में लिखी ये बात

इस फोटो के साथ शर्लिन ने कैप्शन में लिखा- ’29 मार्च, 2019 का दिन था। आर्म्स्प्राइम द्वारा आयोजित ‘द शर्लिन चोपड़ा’ ऐप का पहला कॉन्टेंट शूट होने वाला था। मेरे लिए यह एक नया एक्सपीरियंस था क्योंकि पहले कभी किसी एैप के साथ मैं जुड़ी नहीं थी। उस समय उम्मीद और जोश का माहौल था’। शर्लिन के इस पोस्ट पर लोग अपना रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। ये पोस्ट खूब साझा भी किया जा रहा है। कुछ लोग शर्लिन का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी क्लास भी लगा रहे हैं।