Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय संघ के पदाधिकारियों ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में सचिवालय संघ के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने सचिवालय कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इस अवसर पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष श्री सुनील लखेडा, उपाध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली, महासचिव श्री राकेश जोशी, संयुक्त सचिव श्री रणजीत रावत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।