Breaking News

भारत के इस राज्य में है सोने का सबसे बड़ा भंडार

अगर आपको सोने (Gold) के भण्डार मिल जाए तो कैसा रहे। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार बिहार (Bihar) में है। इसी के साथ ही कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और झारखंड में भी सोने के भंडार मौजूद हैं। अकेले बिहार में देश का लगभग 42 फीसदी सोने का भंडार मौजूद है। लेकिन यहां सोने के खनन का काम उस स्तर पर नहीं हो रहा है जैसा कि देश के बाकी राज्यों में होता है।

आपको बता दें कि बिहार में सोने का बड़ा भंडार (Gold Deposit In Bihar) है। भारत के किसी भी राज्य में इतना बड़ा सोने का भंडार अब तक नहीं है। हालांकि फिर भी बिहार की गिनती भारत के गरीब राज्यों में की जाती है। गया, राजगीर और जमुई में सबसे बड़े सोने के भंडार हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्य सभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि नेशनल मिनरल इंवेटरी डेटा के मुताबिक, भारत में 501.83 मिलियन टन सोने का भंडार (Gold Ore) मौजूद है। बिहार और कर्नाटक में सोने के सबसे बड़े भंडार मौजूद है।

केंद्र सरकार ने बताया, भारत का 42.21 फीसदी सोने का भंडार केवल बिहार में मौजूद है। यहां 222.8 मिलियन टन सोने का भंडार है। इस मामले में बिहार के बाद दक्षिण भारत का राज्य कर्नाटक (Gold Deposit In Karnataka) का नाम शामिल है। यहां 103 मिलियन टन सोने का भंडार मौजूद है। इसी के साथ पश्चिम बंगाल (Gold Ore In West Bengal) में 3 फीसदी, आंध्र प्रदेश 3 प्रतिशत और झारखंड में 2 फीसदी सोने का भंडार पाए जाते है।