Breaking News

डांसिग अंकल से लेकर सहदेव दिरदो तक इन लोगों को रातों रात सोशल मीडिया ने बना दिया स्टार

जब से इंटरनेट आया और सोशल मीडिया ने तो लोगों की जिंदगी ही बदल दी है। सोशल मीडिया के केवल एक क्लिक से किसी भी किस्मत बदल सकती है। नेटिजंस की वजह से रातों रात कोई भी स्टार बन सकते है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी कि लाइफ बर्बाद भी कर सकता है। हाल ही में हमने बचपन का प्यार गाकर लाइम लाइट में आए सहदेव से लेकर रानू मंडल, डांसिंग अंकल, पाकिस्तानी गर्ल, ऐसे कई लोगों को देखा है जो एक ही रात में फेमस हो गए हैं। आज हम कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको सोशल मीडिया ने स्टार बना दिया।

सहदेव दिरदो से रानू मंडल और डांसिग अंकल, सोशल मीडिया की वजह से रातों रात स्टार बन गए ये आम लोगसहदेव दिरदो

इन दिनों सोशल मीडिया पर सहदेव दिरदो बचपन का प्यार गाना खूब गुनगुनाया जा रहा है। इस गाने को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रहने वाले एक छोटे से बच्चे ने गाया, उसके टीचर ने उसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो दो साल पहले बना और यह इतना हिट हो गया कि रैपर बादशाह भी इस बच्चे साथ एक सांग गाने जा रहे हैं। आज सहदेव को सभी जानते हैं।

सहदेव दिरदो से रानू मंडल और डांसिग अंकल, सोशल मीडिया की वजह से रातों रात स्टार बन गए ये आम लोगरानू मंडल

सहदेव की तरह ही रानू मंडल भी रातों रात फेमस हो गईं थी। उनका वीडियो भी वायरल हुआ था, जब वो रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते हुए गाना गा रही थी। उनकी आवाज लोगों को खूब पसंद आई थी। बाद में गायक हिमेश रेशमिया ने उनके साथ ‘तेरी मेरी कहानी’ गाना भी गाया।

सहदेव दिरदो से रानू मंडल और डांसिग अंकल, सोशल मीडिया की वजह से रातों रात स्टार बन गए ये आम लोग