Breaking News

किन्नरों की शादी के बारे में ये बातें सोंच में डाल देंगी आपको

मित्रों हमारे देश में कई परम्परा चली आ रही है जिन्हे हम लोग देखते भी और कुछ परम्परायें जो कि हमसे संबंधित होती उन्हे निभाते भी है, इन्ही परम्पराओं में एक ऐसी परम्परा है जो कि किन्नरों से संबंधित है।

इन लोगों में एक ऐसी परम्परा चल रही है जिसके बारे में आप लोग जानेगें तो हैरान हो जाएगें। मित्रों कोई भी परम्परा है जिसका हम पालन करते है उसका कोई न कोई मतलब अवश्य होता है और इनकी इस प्रथा  का भी मतलब है पर शायद आपको पता नही होगा।

दरअसल धरती पर स्त्री और पुरूष से हटकर भी एक प्रजाति है जिसे किन्नर कहते है। आप लोगों ने अक्सर इन्हें शादी-विवाह, बच्चों के जन्म आदि मौकों पर शिरकत करते हुये देखा होगा, पर क्या यह पता है कि इन किन्नरों का भी विवाह होता है। किन्नर भी विवाह करते है पर केवल एक रात के लिये। उसके बाद यह विधवा हो जाते है। बात यह है कि किन्नर केवल एक रात के लिये अपने भगवान से विवाह करते है। उसके अगले दिन ये खुद को विधवा कर लेते है। इनके भगवान है अर्जुन और नाग कन्या उलूपी की संतान इरावन जिन्हे अरावन के नाम से भी जाना जाता है।

किन्नरों का विवाहोत्सव देखने के लिए आपको तमिलनाडु जाना होगा। यहां तमिल नववर्ष की पहली पूर्णमासी को किन्नरों के विवाह का उत्सव शुरू होकर 18 दिनों तक चलता है। 17वें दिन ये अपने भगवान इरावन के साथ  शादी रचाते हैं और अगले दिन सारा श्रृंगार उतारकर विधवा की भांति विलाप करते हैं। होता यह है कि विवाह के बाद जश्न मनाया जाता है और उसके बाद इनके भगवान इरावन को पूरे शहर में घुमाया जाता है। फिर भगवान की मूर्ति को तोड़ दिया जाता है। इसके साथ ही किन्नर अपना श्रृंगार उतारकर एक विधवा की भांति विलाप करने लगते है। इसके पीछे एक कहानी है जो महाभारत काल से जुड़ी हुई है।

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि महाभारत के युद्ध में हिस्सा लेने से पहले पांडवो ने माँ काली की पूजा की और पूजा के बाद इन्हें एक राजकुमार की बलि देनी थी। बलि के लिये कोई भी राजकुमार तैयार नही हुआ। मगर इरावन तैयार हो गया, पर उसकी एक शर्त थी कि वह बिना शादी किये बलि पर नही चढ़ेगा। अब प्रश्न यह था कि ऐसे राजकुमार से कौन शादी करे, जिसे अगले दिन ही मरना है। तो भगवान कृष्ण ने इस समस्य का समाधान निकाला, श्री कृष्ण स्वयं मोहिनी रूप धारण करके आ गये और इन्होंने इरवान से विवाह किया। अगले दिन सुबह इरावन की बलि दे दी गई और श्री कृष्ण ने विधवा बनकर विलाप किया। इस घटना को याद करके ही किन्नर एक दिन के लिये विवाह करते है और अगले दिन विधवा हो जाते है।