Saturday , September 28 2024
Breaking News

इन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, जानें क्या हैं बचने के उपाय

शनि देव को न्याय के देवता कहा जाता है। व्यक्ति के कर्मों के अनुसार वो उसको फल देते है। ऐसी मान्यता है कि शनि भगवान सूर्य देव के पुत्र है, लेकिन दोनों में मतभेद के कारण शनि अपने पिता से रुष्ट रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी है। शनि का प्रकोप बहुत ही हानिकारक माना जाता है। इस समय शनि देव मकर राशि में विराजमान हैं। शनि के मकर राशि में होने के कारण धनु, मकर और कुंभ राशि पर इस समय साढ़ेसाती चल रही है। साल 2021 में तीनों राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का असर दिखाई देगा। साढ़ेसाती के कारण धनु, मकर और कुंभ राशि में इसका प्रभाव दिखाई देगा। आइए जानते है शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए कौन से उपाय अपनाने चाहिए-

शनि के प्रकोप से बचने के उपाय

धनु राशि

अंतिम चरण पर शनि की साढ़ेसाती से धनु राशि के जातकों के लिए स्थिति अच्छी है। आपके करियर और रोजगार में बदलाव होने के योग है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

उपाय

शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जलाने से इसका प्रभाव को कम किया जा सकता है। काली वस्तुओं का दान करें। मासांहारी भोजन से दूर रहें।

मकर राशि

शनि की साढ़ेसाती का मकर राशि पर मध्य चरण चल रहा है। इससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। आपकी जगह भी बदल सकती है। आपके रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

उपाय

शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए एक लोहे का छल्ला पहनना चाहिए। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी के दर्शन करना शुभ माना जाता है।

कुंभ राशि

शनि की साढ़ेसाती का कुंभ राशि पर पहला चरण है। इसके कारण आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोंत्तरी होगी। धन का लाभ हो सकता है। काम के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है।

उपाय

इस राशि के लोगो को हर दिन सुबह और शाम शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। नीले रंग के कपड़ों का प्रयोग शुभ माना जाता है। शनिवार को घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक चलाना चाहिए। शनिवार के दिन शमी का पेड़ लगाना चाहिए।