अयोध्या-रूदौली -ग्राम सभा तालगांव में श्री आनंद शुक्ला के तत्वावधान में तालगांव स्थित दुर्गा माता मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का अयोध्या धाम से आए कथा व्यास भागवताचार्य बिपिन बिहारी दास जी महाराज ने व्यासपीठ पर विराजमान होकर भागवत कथा का श्रवण कराया। श्रीमद्भागवत कथा में विभिन्न धार्मिक प्रसंग सुनाए गए। साथ ही भजनों की प्रस्तुति से भक्तगण आत्मविभोर होकर झूम उठे।
इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य व असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा की गई विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए समस्त श्रोतागणों को प्रेरित किया। इस दौरान भजन गायकों ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। कथा के पश्चात आरती की गई व सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया।
जिसमें ग्राम सभा के एडवोकेट एवम भावी प्रधान पद प्रत्याशी पुष्कर तिवारी, एडवोकेट रिंकू पाण्डेय, विपिन तिवारी, आलोक तिवारी एडवोकेट डॉ अशोक शुक्ला, अंकुर तिवारी,राम पुकार दुबे,परितोष मिश्रा, टिल्लू पाण्डेय, राजेश तिवारी, अनोखे तिवारी, शुभम तिवारी,मयंक पाण्डेय, चंद्रमौल पाण्डेय, श्याम जी शुक्ला, अनिल शुक्ला, देव नारायण तिवारी,अशोक मिश्रा, अखिलेश तिवारी, गिरिजेश दुबे,लल्लू तिवारी, राहुल तिवारी, राम पुकार दुबे,अजय कनौजिया आदि भक्तगण मौजूद रहे।