हरियाणा में 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे तक प्रदेश में 8.5% वोटिंग हुई है।

परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज ने अंबाला की शास्त्री कॉलोनी स्थित बूथ पर मतदान किया
———————————————————————————-
फरीदाबाद में मतदान की रफ्तार धीमी है। 10बजे तक 3% भी मतदान नहीं हुआ। फिलहाल 1470687 मतदाताओं में से मात्र 43347 ने मत का प्रयोग किया। मतदाता रविवार के कारण देरी से मतदान के लिए निकल रहे। मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाना प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती है।

सीवन नगर पालिका चुनाव के दौरान सीवन के अति संवेदनशील बूथ नंबर-6 पर भारी विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि ईवीएम मशीन पर स्याही लगाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को जिताने की कोशिश की गई। जब पोलिंग एजेंट ईवीएम मशीन को देखने गया तो उसको भी देखने से मना कर रोक दिया गया।
———————————————————————————————-

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल नगर निगम के प्रेम नगर स्थित बूथ पर व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सेक्टर 28 में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीं देश की सबसे अमीर महिला विधायक सावित्री जिंदल ने हिसार में मतदान किया। वह हिसार से निर्दलीय विधायक हैं लेकिन अब उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार को समर्थन दिया है।
————————————————————————————————————————————-

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने पत्नी नैना चौटाला संग मतदान किया।
————————————————————————

इस्माईलाबाद में करीब 110 साल की बुजुर्ग महिला चंदी देवी मतदान करने पहुँची।
——————————————————————————–
फरीदाबाद में मतदान की रफ्तार धीमी है। 10बजे तक 3% भी मतदान नहीं हुआ। फिलहाल 1470687 मतदाताओं में से मात्र 43347 ने मत का प्रयोग किया। मतदाता रविवार के कारण देरी से मतदान के लिए निकल रहे। मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाना प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती है।
बता दें कि वोटिंग के दौरान गुरुग्राम के सराय अलरवादी के बूथ में एक शराबी घुस गया। उसने पहले वोट डाला फिर हंगामा करने लगा कि मुझे दोबारा वोट डालना है। वह बार-बार EVM के पास जाने लगा। यह देख पुलिस ने उसे बाहर निकाला।
रोहतक के वार्ड 16 में भारतीय कन्या स्कूल में बनाए गए बूथ के अंदर मेयर वोटिंग की EVM मशीन खराब हो गई थी। मतदाता शमी ने बताया कि पहले 2 मशीनें लाई गईं लेकिन वह खराब निकलीं, तीसरी मशीन इनके पास नहीं है। इस वजह से यहां मतदान लेट हुआ। अब नई EVM मंगवाकर वोटिंग शुरू करा दी गई है।
प्रदेश में कुल 55 लाख मतदाता करेंगे वोटिंग
चुनाव में कुल 55 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 27 लाख पुरुष, 24 लाख महिला और 184 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 5,126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 393 संवेदनशील और 531 अति संवेदनशील केंद्र हैं।