Breaking News

Vastu Tips : सुबह-सुबह गलती से भी न देखें ये चीजें, हो सकता बड़ा नुकसान

हर कोई चाहता है कि उनका दिन अच्छे से गुजरे लेकिन कभी-कभी पूरा दिन बेहद खराब और तनावपूर्ण हो जाता है। इसकी वजह आपकी सुबह की शुरुआत भी हो सकती है। कई बार ऐसा होता है की जब हम सुबह सोकर उठते हैं तो सबसे पहले हमें कुछ ऐसा दिख जाता है जो अपशकुन होता है। इसकी वजह से पूरा दिन खराब हो जाता है। उस दिन सारे काम बिगड़ जाते हैं। वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार सुबह के समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कहते हैं सुबह की शुरुआत हमेशा अच्छी होनी चाहिए। अगर सुबह की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा दिन अच्छा जाता है। वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि सुबह कुछ चीजों के दर्शन नहीं करने चाहिए। सुबह- सुबह इन चीजों को देखना अशुभ रहता है। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजें हैं जो सुबह- सुबह नहीं देखनी चाहिए।

बंद घड़ी

वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार सुबह-सबेरे बंद घड़ी देखना अशुभ होता है। सुबह के समय बंद घड़ी को देखने से पूरा दिन खराब जाता है। कहते हैं बंद घड़ी घर में रखनी भी नहीं चाहिए। घर में बंद घड़ी रखना अशुभ होता है।

शीश ना देखें

वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार सुबह उठते ही सबसे पहले शीशा देखना भी अशुभ होता है। सुबह उठते ही शीशा देखने से पूरा दिन खराब जाता है।

जूठे बर्तन

वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) कहता है कि सुबह- सुबह जूठे बर्तन नहीं देखना चाहिए। सुबह-सुबह इसे देखना शुभ नहीं होता इसीलिए रात को सोने से पहले जूठे बर्तन साफ़ कर लेना चाहिए। रात को जूठे बर्तन रखने से घर के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सुई-धागे और तेल के बर्तन न देखें

वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार सुबह के समय सुई- धागा और तेल का पात्र भी नहीं देखना चाहिए। ये चीजें देखना अशुभ होता है इसलिए इन चीजों को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां से सामान्य तौर पर आप इसे न देख सकें।

परछाई नहीं देखनी चाहिए

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कहा गया है के सुबह के समय आपको अपनी परछाई भी नहीं देखनी चाहिए। सूर्योदय के समय यदि आपको अपनी परछाई पश्चिम दिशा की तरफ दिखे तो समझिये कि आपके जीवन में राहु दोष है। सुबह-सुबह परछाई देखना भी अशुभ माना गया है।