गंगोत्री हाईवे के पास चांगथांग में हिमस्खलन से धाम सहित कई क्षेत्रों का मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है।
गंगोत्री हाईवे पर धराली और जांगला पुल के बीच में तीसरी बार चांग थांग में हिमस्खलन हुआ है। इस कारण गंगोत्री धाम सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कटा। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।