Breaking News

यूपी का सबसे बड़ा शादीबाज दूल्हा, एक साथ 8 सरकारी टीचर को फसाया

शादी कर ससुराल से पहली ही रात को भाग जाने वाली लुटेरी दुल्हनों की कहानी तो अपने सुनी ही होगी लेकिन आज हम आपको जो कहानी बताने वाले है उसमे लुटेरी दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा है जिसने लुटा है। वो भी एक दो या तीन को नहीं बल्कि 8 दुल्हनों को एक साथ और सबकी सब सरकारी टीचर। जो दुल्हन तो बन गयी पर उनका दूल्हा उन्हें ठग कर कही और किसी दूसरी के पास चला गया।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक शख्स ने 8 सरकारी टीचर को अपने प्यार के जाल में फसाया और उनसे करोड़ो ठग कर फरार हो गया। हद तो तब हो गई जब दो पीड़ित पत्निया पुलिस स्टेशन एक ही पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची और अपनी पूरी दास्तां बया की।

वहीं अब पुलिस ने भी आरोपी पति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आंबेडकर नगर की रहने वाली महिला शिक्षिका ने ये बताया कि उसकी शादी ऑनलाइन मेट्रीमोनियल साइट पर सोनभद्र के राजन गहलोत नामक युवक से 2014  में हुई थी। और 2016 में वो उसे छोड़कर चला गया। पति ने उससे 40 लाख का लोन दिलवाया था और उसे हड़प लिया। वहीं दूसरी पत्नी संतकबीर नगर की रहने वाली है और उसका कहना है कि उनकी मुलाकात 2022 में हुई। 2024 में उससे शादी का प्रस्ताव रखा। और खुद को आबकारी विभाग का बताया। पैसो की जरूरत बताकर उससे 42 लाख का लोन लें लिया। और रकम लेकर भाग गया।

जब वे दोनों मिली और उन्हें अहसास हुआ कि उनके पति एक ही है तो उन्होंने मामले का पता लगाया और बेहद चौकाने  वाली बात सामने आयी। उन दोनों के अलावा 6 महिलाएं और है जिनके साथ ऐसी ही घटना सामने आयी थी उन दोनों महिलाओ ने 5 महिलाओं के नामो को भी पुलिस को बताया। वहीं अन्य महिलाएं देवरिया, संतकबीरनगर, गोरखपुर, वाराणसी की बतायी जा रही है।

महिलाओ ने बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर है और वह सरकारी नौकरी वाली महिलाओ को ही निशाना बनाता है। पहले वह उनसे प्यार का नाटक करता है और उनसे शादी कर उन्हें पैसे की जरूरत बताकर उनसे लोन की बड़ी रकम ऐंठता है। और भाग जाता है।