Breaking News

UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट की डेट का आज हो सकता है ऐलान

उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं (UP Board Result) के छात्रों के लिए रिजल्ट को लेकर एक बड़ी खबर आई है। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 का आज जारी होने का दिन के बारे में ऐलान किया जा सकता है। इसका ऐलान यूपी के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा कर सकते हैं। इससे पहले दी गई जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 का प्रदेश के लगभग 56 लाख छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। कोरोना की वजह से इस बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका था। इसी वजह से इस बार छात्रों को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर ही पास किया जाएगा।

बता दें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 में 10वीं के छात्रों का मूल्यांकन 50-50 के फार्मूले पर होगा। इसमें 50 परसेंट नंबर नौवीं की फाइनल परीक्षा में मिले नंबर के आधार पर दिए जाएंगे। जबकि 50 फीसदी नंबर 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे।

ऐसे पता लगाएं अपना रोल नंबर

रिजल्ट यूपी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक छात्रों को सबसे पहले अपना रोल नंबर पता करना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।

– इसके लिए यूपी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
– इसके बाद होम पेज पर महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड सेक्शन में जाएं।

– इसके बाद 10 जुलाई 2021 तारीख के साथ दिये गये लिंक पर क्लिक कर दें।
– जिसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा।
– यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य सूचनाएं भरनी पड़ेगी।
– जिसके बाद आपको आपका रोल नंबर दिख जायेगा।
– इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

मिलेगी ई-मार्कशीट

शैक्षणिक सत्र 2019-20 की बोर्ड परीक्षा की भांति इस बार भी 10वीं और 12वीं के छात्रों को ई-मार्कशीट ही मिलेगी। शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि कोरोना महामारी की वजह से मार्कशीट प्रिंट करना बहुत मुश्किल था। इसलिए ई मार्कशीट जारी करने का निर्णय लिया गया है। महामारी से निजात मिलने के बाद छात्रों को मार्कशीट की हॉर्ड कॉपी दे दी जाएगी।