Breaking News

रविवार का राशिफल

मेष राशि :– मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी इन्कम को मजबूत करने के लिए अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको छुटपुट लाभ की योजना पर भी पूरा ध्यान देना होगा। एक साथ काफी काम हाथ लग सकते हैं। जो आपकी व्याग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार में किसी सदस्य से कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वृषभ राशि :- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप कुछ नया काम करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं।  आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।  आप  धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको अपने माता-पिता से पूछ कर जाना बेहतर रहेगा। आपने यदि पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज किया, तो बाद में उसमे पारिवारिक  रिश्तों में दरार आने की संभावना है।

मिथुन राशि :- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संभल कर चलने के लिए रहेगा।  आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधो में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी।  आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज न करें। यदि आपको संतान के करियर को लेकर कोई टेंशन थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा, क्योंकि उसमे किसी नयी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

 

कर्क राशि :– कर्क राशि के जातकों को आज होशियारी दिखाने से बचना होगा।  आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। आपको कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। आपका कोई सहयोगी कार्य क्षेत्र में आपका कोई नुकसान करवाने की कोशिश करेगा।  आप अपने कामों को लेकर अपनी आंखों व कान खुले रखें। आपने अपने कामो को लेकर कोई जोखिम उठाया, तो उससे भी आपको नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि :- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ असमंजस रहेगा। बिजनेस में भी आप कुछ  डीलों को फाइनल करेंगे। आपको कोई  काम को लेकर साझेदारी हो सकती है।  आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें में चुप लगाएं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको वरिष्ठ सदस्य अच्छे मार्गदर्शन देंगे।

कन्या राशि :– कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है।  आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपके कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक क्षेत्रो में आपको मान सम्मान बनाए रखना होगा। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी  होगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपको  उतार चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा।

तुला राशि :– तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई डिसीजन सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपको जल्दबाजी के  कारण कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है।  आप अपने कामों को दूसरों के भरोसे छोड़ सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी।  आपको कोई कामचोर समझ कर करना होगा।

वृश्चिक राशि :- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको व्यर्थ के झगड़े झंझटों मे पडने से बचना होगा।  आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी नये मेहमान का आगमन होने से  आपका खर्चा भी अधिक होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको  अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है।

धनु राशि :– धनु राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।  परिवार के सदस्यों के लिए आप समय निकालेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे काम को लेकर कोई सलाह ले सकता है। आपको माताजी से किए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। राजनीति मे कार्यरत लोगों के जन समर्थन में ही ईजाफा होगा, उन्हें कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि :- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कुछ नया काम करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप किसी घर मकान दुकान आदि की खरीदारी के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे, जिसके लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है।  आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा।

कुंभ राशि :- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी  सामाजिक कार्यक्रमो में आपकी छवि और निखरेगी। आपको कोई बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको जीवनसाथी से अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। यदि आप काम को लेकर किसी मित्र से कोई मदद लेंगे, तो आपको वह आसानी से मिल जाएगी।

मीन राशि :- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नुकसानदायक रहने वाला है।  आपके परिवार में कलह कल फिर से  उठेगी,  जो आपके टेंशनों को बढ़ाएंगे।  जीवन साथी के रिश्ते में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आपका कोई बड़ा काम हाथ लगेगा, लेकिन विरोधी भी इसके साथ-साथ आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश में तैयार रहेंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होंगी।