Breaking News

भाजपा की तानाशाही देख देश के शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की तड़प रही होगी आत्मा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के पास बड़ा प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। उनके साथ पंजाब और दिल्ली के कई विधायक, सांसद और मंत्री भी मौजूद रहें।प्रदर्शन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि 30 जनवरी को पूरा देश ने देखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के पीठासीन अधिकारी कैमरे के सामने किस तरह आम आदमी पार्टी के पार्षदों के वोट पत्र पर जानबूझकर कट लगा रहा था। लेकिन भाजपा से वहां एक गलती हो गई। उसकी प्लानिंग के मुताबिक काम नहीं हुआ, वरना वह वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करवा देते। ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं किया है। इस तरह की धांधली वे हर छोटे-बड़े चुनाव में करते हैं, लेकिन कैमरे के कारण वह चंडीगढ़ में ऐसा करते पहली बार पकड़े गए हैं।
मान ने कहा कि भाजपा को चुनाव से दिक्कत है। भाजपा नेता चाहते हैं कि देश में चुनाव ही न हो। इनका बस चले तो वे देश की चुनाव प्रक्रिया को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि अगर 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आ गए तो वह भारत में रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन वाला कानून लागू कर देंगे। उसके बाद में देश में चुनाव नहीं होंगे।उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने चंडीगढ़ में किया उसी तरह वे लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास कराते हैं। संसद में वह बिलों पर चर्चा कराने से भागते हैं। संसद में बिना चर्चा और राय मशविरा किए सारे बिल पास कराने की कोशिश करते हैं।मान ने कहा कि मैं वीरों और शहीदों की धरती पंजाब से हूं। देश के लिए सबसे बड़ी लड़ाइयां पंजाब ने लड़ी है। देश की आजादी में 90 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाबियों की है। आज भी बॉर्डर पर सबसे ज्यादा पंजाबी खड़े हैं। दुश्मनों की गोली के आगे सबसे पहला सीना पंजाबियों का ही होता है। लेकिन आज भाजपा की तानाशाही और धक्केशाही देखकर हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा तड़प रही होगी। येलोग उनकी कुर्बानी व्यर्थ करने में लगे हैं। पर हम शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं होने देंगे। हम देश के लोकतंत्र पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।
उन्होंने कहा हम सुप्रीम कोर्ट में चंडीगढ़ मेयर चुनाव का मामला ले गए हैं। जल्द ही चंडीगढ़ मेयर चुनाव कैंसिल हो जाएगा और हम अपना मेयर बनाएंगे।