Breaking News

हरियाणा में बरसात और तूफान का कहर, सैकड़ों पेड़ व खंभे टूटे

हरियाणा में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने कहर ढहाया। प्रदेश में 5,821 से अधिक बिजली के खंभे, 630 ट्रांसफार्मर और 6,490 से अधिक पेड़ गिर गए। रोहतक में बीएसएनएल का मोबाइल टावर व नांगल चौधरी में 132 केवी स्टेशन का बिजली टावर गिर गया।

रोहतक में आंधी के कारण घर की छत पर गिरा टावर

PunjabKesari

अकेले हिसार सर्कल में 473 बिजली के खम्भे और 53 ट्रांसफार्मर तथा करीब 2 हजार पेड़ गिर गए। इसके अलावा तेज आंधी में शैड उखड़ गए। हिसार में नहर में पेड़ गिरने से बालसमंद ब्रांच नहर टूट गई। इससे पावर हाऊस सहित आसपास का एरिया जलमग्न हो गया। पावर हाऊस में पानी घुसने से हिसार के अनेक एरिया में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। रात के समय कई जगह ब्लैकआऊट जैसी स्थिति रही। हिसार में शनिवार रात तेज आंधी में छत का छज्जा ढहने से छत पर सो रहे रविन्द्र (68) की मौत हो गई। साथ में अलग चारपाई पर सो रही उनकी दोहती पूर्वी (12) के दोनों पांव में फ्रैक्चर हो गया।

हिसार में नहर टूटी….

PunjabKesari

वहीं तेज आंधी व बारिश से उकलाना के बुढ़ाखेड़ा गांव में दिलीप सिंह का मकान गिर गया। तापमान में 10 डिग्री सैल्सियस गिरा हरियाणा में शनिवार दोपहर से 24 घंटों दौरान तेज बारिश और रिकॉर्डतोड़ तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दोपहर के तापमान में एक दिन में 10 डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट आ गई। हालांकि रविवार से नौतपा की शुरूआत हो गई लेकिन बारिश के कारण नौतपा का पहला दिन सुहावना रहा।

यमुनानगर में जलभराव….

PunjabKesari

करनाल में 118 MM हुई बारिश 

मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि 24 मई को एक और नया पश्चिमी विक्षोभसक्रिय हुआ था। हरियाणा के हर हिस्से में 30 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सबसे ज्यादा बारिश करनाल में 118 मिलीमीटर हुई। इसके अलावा कैथल में 78, हिसार में 74, अम्बाला में 43.4, नारनौल में 11 मिलीमीटर बारिश हुई।