Breaking News

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को Airport से किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर अमृतपाल सिंह निवासी गांव भोमा, पी.एस. घुम्मन जो कि कई गंभीर अपराधिक मामलों में शामिल है को ऑस्ट्रिया से भारत डिपोर्ट करवा कर हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अमृतपाल सिंह एक भगोड़ा है जो ऑस्ट्रिया में अवैध रूप से रह रहा था। उसे पंजाब पुलिस ने 13.09.2024 को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे नई दिल्ली से हिरासत में लिया है।

अमृतपाल सिंह हत्या, हत्या के प्रयास, नशीले पदार्थों की तस्करी और असला एक्ट सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल है। उक्त आरोपी की पिछले लंबे समय से पंजाब पुलिस को तलाश थी। अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।