Breaking News

पंजाब: शंभू बाॅर्डर पर चल रहे मोर्चे में शामिल महिला किसान नेता के घर NIA की रेड

बठिंडा के रामपुरा फूल में रहने वाली एक महिला किसान नेता के घर पर शुक्रवार को एनआईए ने रेड की। एनआईए की टीम सुबह ही महिला किसान नेता सुखविंदर कौर के घर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही किसान भी माैके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला किसान नेता सुखविंदर कौर एक मूवमेंट से जुड़ी हुई है, जिसके चलते रेड की गई है। सुखविंदर कौर मौजूदा समय में राजपुरा के शंभू बाॅर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे में शामिल है। उसके घर में अब बच्चों के अलावा एक बुजुर्ग है। एनआईए की टीम घर में सर्च के साथ ही घर वालों से पूछताछ भी कर रही है।