Breaking News

PM Modi ने लता दीदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। अपनी आवाज से दुनिया भर के लोगों को दीवाना बनाने वाली हिंदी सिनेमा की दिग्गज भारत रत्न सम्मानित सिंगर लता मंगेशकर मंगलवार को अपना 93वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें शक्ति का एक बड़ा स्त्रोत कहा है।

दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्त्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं।’ बात दें कि पीएम मोदी हर साल दिग्गज लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।