Breaking News

सरकारी स्कूलों में 15 दिसंबर से बच्चों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी : हरजोत बैंस

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आदेश दिए हैं कि राज्य के सरकारी स्कूलों में 15 दिसंबर, 2023 से विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने को यकीनी बनाया जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस सम्बन्धी आदेश जारी करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिऱी सम्बन्धी सभी तैयारियां 12 दिसंबर, 2023 तक मुकम्मल कर ली जाएं।


उन्होंने कहा कि स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को एस.एम.एस. द्वारा हाजिरी संबंधी जानकारी मिल सकेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रयास आरंभ किए गए हैं।