Breaking News

विधायक देव मान ने सुनी जनता की समस्याएं

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार की और से हर वर्गे को अनेको प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की और से चुनावों से पहले जो वायदें पंजाब की जनता से किए थे वो एक एक पूरे किए जा रहे है ।

इन शब्दों का प्रगटावा विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने अपने ऑफिस में नाभा वासियों की समस्याएं सुन कर उनका मौके पर ही समाधान करने उपरांत पत्रकारों से विधायक देव मान ने कहा कि नाभा हलके के विकास के लिए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान से फंडो की मॉग की गई है जो जल्द ही नाभा के विकास के लिए जारी होगी। इस अवसर पर तजिंदर सिंह खैहरा, धरमिंदर सिंह सुखेवाल, मनप्रीत सिंह कालिया, गुरलाल सिंह मल्ली चेयरमैंन, भूपिंदर सिंह कल्लमजारी, जसवीर सिंह वजीदुपर, राम कृष्ण भल्ला, रजनीश कुमार सोनू आदि मौजूद रहे।