Breaking News

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आज की आवश्यकता है : राजकिशोर गुप्ता

रिपोर्ट : गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता, दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल, उप्र:।।देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज)। दून वैली पब्लिक स्कूल एवं भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवबंद व आसपास के क्षेत्रों से लगभग 240 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  राजकिशोर गुप्ता अध्यक्ष, दून वैली पब्लिक स्कूल,
महेन्द्र सिंह सैनी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सहारनपुर, अरुण गुप्ता नगर अध्यक्ष, भाजपा देवबंद एवं भारतीय योग संस्थान के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रिबन खोलकर एवं दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके उपरांत भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकों के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विभिन्न क्रियाएं कीं। योग अभ्यास के दौरान शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक संतुलन के महत्व को विस्तार से समझाया गया।
दून वैली पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने योग को भारतीय ज्ञान परंपरा की विश्व को देन बताते हुए कहा कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आज की आवश्यकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेन्द्र सिंह सैनी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने योग को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया। भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने दून वैली स्कूल व भारतीय योग संस्थान द्वारा किए जा रहे इस संयुक्त प्रयास की प्रशंसा करते हुए समाज में योग के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारियों ने नियमित योगाभ्यास को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। यह आयोजन न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में योग को एक आंदोलन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी सिद्ध हुआ।