Breaking News

LIC की इस पॉलिसी में मिलते हैं 19 लाख रुपए, ऐसे ले सकते हैं स्कीम का फायदा

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक LIC के फायदे के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता रहता है। वहीं यह कंपनी सबसे भरोसेमंद कंपनियों में से एक है। चूंकि लोगों को विश्वास है कि यहां लगाया हुआ पैसा कभी नहीं डूबता। इसलिए लोग आंख बंद करके भी इस पर विश्वास कर लेते हैं। आज हम LIC से जुड़े कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी जानकारी कम लोगों के पास ही है। क्योंकि अकसर लोग अपना बीमा कराने जाते हैं, तो कई बार LIC की पॉलिसी को ठीक से नहीं पढ़ पाते, या फिर जल्दबाजी के चलते कुछ जरूरी चीजें उनसे छूट जाती है। हालांकि यहां आपको LIC के जितने भी बीमे हैं उनके बारे में बताया जाएगा, इसके साथ ही इसके क्या-क्या फायदे आपको मिल सकते हैं इसकी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे।

 

पहली बात लोगों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से एलआईसी अपनी पॉलिसी तैयार करती है। आज के समय में भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बचत और निवेश करना सभी लोगों के लिए जरूरी हो गया है। देश के ज्यादातर लोग एलआईसी की पॉलिसी में पैसा लगाते हैं। चूंकि यह सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनी है।

जानें कितना करना होगा निवेश

बता दें कि LIC की पॉलिसी में कम से कम 10 हजार रुपये का निवेश करना होता है। अधिकतम राशि निवेश करने की कोई सीमा नहीं है। इस पॉलिसी को ऑनलाइन भी लिया जा सकता है।

LIC से जुटा सकते हैं 19 लाख का फंड

इस पॉलिसी में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। अगर कोई रोज के हिसाब से 150 रुपए इस पॉलिसी में निवेश करता है, तो वह राशि एक महीने 4,500 रुपए होगी। इतनी राशि पर मनी बैक के अलावा मेच्योरिटी पर बीमा राशि का

बची हुई 40 फीसदी रकम बोनस के साथ मिल कर करीब 19 लाख रुपए हो जाएगी।

मनी बैक का फायदा

अगर आप इस पॉलिसी को लेते हैं तो इसमें आपको 18 साल, 20 साल और 22 साल की उम्र से ही सम एश्योर्ड की 20 फीसदी रकम मिल जाती है। बाकी मेच्योरिटी पर मिलती है। मेच्योरिटी की उम्र 25 वर्ष है।

मेच्योरिटी पर मिलेगा क्या फायदा

मेच्योरिटी पर पॉलिसी लेने वाले को बीमा राशि का बचा हुआ 40 फीसदी हिस्सा बोनस के साथ मिलता है। हालांकि, इसके लिए यह शर्त है कि बीमा लेने वाले की पॉलिसी अवधि में मृत्यु नहीं हुई हो।

कैसे करें भुगतान

इस पॉलिसी में हर महीने, 3 महीने पर, 6 महीने पर या सालाना प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। अगर पॉलिसी कन्टिन्यू नहीं रह पाती तो 2 साल के भीतर सभी बकाया प्रीमियम का भुगतान कर इसे फिर से चालू करवाया जा सकता

है। पॉलिसी लेने के 15 दिन के भीतर इसे वापस भी लिया जा सकता है।

बच्चों के लिए LIC

एलआईसी की यह पॉलिसी बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। इस पॉलिसी का नाम ‘न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान’ है।

किस उम्र के बच्चों के लिए LIC

यह इन्श्योरेंस पॉलिसी बच्चे के जन्म के बाद ली जा सकती है। अधिकतम 12 साल की उम्र के बच्चे के लिए यह पॉलिसी खरीदी जा सकती है।

पॉलिसी की अवधि कैसे तय होती है

इस पॉलिसी की अवधि मेच्योरिटी पीरियड में पॉलिसी लेने की उम्र घटा कर तय की जाती है। अगर किसी 8 साल के बच्चे के नाम से यह पॉलसी ली जाती है, तो इसकी अवधि 17 साल की होगी। यानी 25 में से 8 घटा दिया गया। इसी तरह

जितनी उम्र में पॉलिसी ली जाएगी, वह 25 से घटा दी जाएगी। इस पॉलिसी में खास बात यह है कि डेथ बेनिफिट कुल प्रीमियम भुगतान का 105 फीसदी से कम नहीं हो सकता है।