Breaking News

देर शाम सीएम सैनी व पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिले स्पीकर हरविंद्र कल्याण…

हरियाणा विधानसभा के नवचयनित स्पीकर हरविंद्र कल्याण शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद कटारिया से अलग-अलग मिले। शिष्टाचार की इस मुलाकात के दौरान कल्याण की धर्मपत्नी रेशमा कल्याण व उनकी बेटी भी साथ मौजूद थी। इस अवसर पर सैनी व पंजाब के राज्यपाल ने कल्याण को शुभ कामनाएं दी।

हरविंद कल्याण जिन्हें शुक्रवार को ही सर्वसहमति से विधानसभा हरियाणा का स्पीकर चुना गया है। हरियाणा विधानसभा में हरियाणा गठन के बाद यह पहला मौका था जब सत्ता पक्ष व विपक्ष के डेढ़ दर्जन से अधिक विधायक हरविंद्र कल्याण के सुशिक्षित, सभ्य, सौम्य, मधुर व्यक्तित्व व उनके परिवारिक संस्कारों को लेकर खुले मन से प्रशंसा करते नजर आए। हरियाणा राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका होगा जब अध्यक्ष पद पर एक इंजीनियर और उपाध्यक्ष पद पर डॉक्टर सुशोभित हैं। हरविंदर कल्याण हसमुख मृद्धभाषी और सौम्य स्वभाव के धनी हैं, जिनके सानिध्य में सदन की गरिमा और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि माननीय अध्यक्ष इससे पूर्व हरियाणा विधानसभा के सदस्य रहते हुए 10 वर्षों तक कहीं संसदीय समितियां में मैं काम कर चुके हैं। इसके अलावा लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वही लगातार तीसरी बार हरियाणा विधानसभा के सदस्य बने हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरविंद्र कल्याण की विधानसभा में दस सालों में सक्रियता का जिक्र करते हुए सदन में कहा कि विधानसभा में पब्लिक अकाउंट्स कमिटी जिसे पैक भी कहा जाता है। हरविंदर कल्याण 2019 से मार्च 2023 तक इसके अध्यक्ष रहे। विधानसभा के अंदर ही हरविंदर कल्याण एस्टिमेट्स कमिटी के 2015-16 तथा 2023 /24 में अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे। विधेयक कार्यों को पूर्ण निष्ठा व समर्पण से करने की इनकी आदत के वह मुरीद हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता रघुबीर कादियान ने कहा कि वह इन्हें पारिवारिक रूप से जानते हैं। तब यह बच्चे हुए करते थे। इनमें पैतृक संस्कारों की झलक मिलती है। अपने परिवार व समाज की मर्यादाओं को कल्याण बखूबी निभाते हैं। हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा व लेबर मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्षों से वह कल्याण को जानते है। सादगी, मिलनसारिता, कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी इनका परिचय है।