Saturday , September 28 2024
Breaking News

लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

 पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने वीरवार को राज्य के नए जेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल के दौरान जेल विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर को सौंपी गई है।

कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राज्य की जेलों को सही मायनों में सुधार गृह बनाना रहेगा। स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य की जेलों में मोबाइल फोन के अवैध उपयोग और आपराधिक तत्वों की नापाक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।