Breaking News

Karwachauth Special: मीठी मठरी से बनाएं करवाचौथ खास, जानिए रेसिपी

करवाचौथ के त्योहार का महिलाओं को सारा साल इंतजार रहता है। इस त्योहार पर उन्हें संजने संवरने का मौका भी मिलता है। निर्जला व्रत रखकर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। अविवाहित कन्याएं भी मनचाहे पति के लिए उपवास करती है। लेकिन आप सरगी में कुछ टेस्टी खाकर सारा दिन एनर्जेटिक रह सकती हैं। फैनी के अलावा मीठी मठरी के साथ भी आप त्योहार खास बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में..

सामग्री

मैदा – 3 कप
सूजी – 2 कप
देसी घी – 4 चम्मच
चीनी – 7 चम्मच
तेल – जरुरतअनुसार
सफेद तिल – 3 चम्मच
नमक – 1 चुटकी

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. सबसे पहले आप थाली में मैदा छान लें। इसके बाद इसी बर्तन में सूजी छान लें।
2. सूजी और मैदा को अच्छे से मिलाएं और इसमें चीनी, देसी घी और नमक मिलाएं।
3. इन सारी चीजों को मिक्स कर लें । अब इसमें सफेद तिल डालें।
4. तिल डालने के बाद मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा तैयार कर लें।
5. आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।
6. तय समय के बाद एक बार दोबारा से आटा नर्म कर लें।
7. आटे से बड़ी-बड़ी लोईयां तैयार कर लें।
8. लोईयां को मोटा बेल लें और बेलकर इसमें कांटे की मदद से छेद कर लें।
9. इसके बाद किसी गोल ढक्कन या कटोरी के साथ मठरी को काट लें।
10. मठरी को आप चौकोर आकार भी दे सकते हैं। ऐसे ही बाकी आटे से तैयार लोईयां प्लेट में रख लें।
11. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जैसे तेल गर्म हो जाए तो उसमें मठरियां डालकर फ्राई कर लें।
12. फ्राई करके मठरियां एक प्लेट में रख दें। ऐसे ही बाकी मठरियां भी तेल में डालकर डीप फ्राई कर लें।
13. आपकी मठरी बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म सरगी में इनका स्वाद लें।