Breaking News

IPL 2021: MS DHONI नजर आए रंग-बिरंगे अंदाज में तो फैंस ने कहा- RANVEER SINGH से रहो दूर

इस बार का आईपीएल 2021 (IPL 2021) को कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण बीच में ही रोक दिया गया। ऐसा इसलिए था क्योंकि लगातार खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ रहे थे। हालांकि अब फैंस के लिए खुशखबरी है। अब आईपीएल के बाकी बचे हुए मैच 19 सितंबर से शुरू हो जायेंगे। एमएस धोनी मैदान पर उतरेंगे तो फैंस काफी खुश होंगे। इस बार धोनी अपनी नई हेयरस्टाइल्स के कारण चर्चा में हैं।

धोनी का नया अंदाज

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के शुरू होने से पहले ही उसके बारे में लोगों को बताने के लिए उसका प्रचार होना शुरू हो गया है। प्रसारणकर्ता चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी की एक फोटो पोस्ट की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में धोनी का नया हेयरस्टाइल वायरल (MS Dhoni New Look) हुआ है मगर इस बार फैंस अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं। बता धोनी ने ये हेयरस्टाइल्स एक ऐड शूट के लिए किया है।

इस फोटो में धोनी के बाल रंग-बिरंगे नजर आ रहे हैं और उन्होंने चमकते हुए कपड़े पहन रखें हैं। इसमें धोनी किसी रॉकस्टार के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। ये IPL के प्रोमो की फोटो है जो स्टार स्पोर्ट्स ने पोस्ट की है। जिसमें लिखा हुआ है-असली पिक्चर तो अभी बाकी है। आपको बता दें कि यहां एक तरफ फैंस उनके इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं तो कुछ उन्हें इस लुक के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

धोनी के कारण ट्रोल हो गए रणवीर सिंह

एमएस धोनी बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ एक फुटबॉल मैच में दिखाई दिए थे, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थी। फैंस अब धोनी का ये लुक देखकर रणवीर को याद कर रहे हैं और उन्हें इस बॉलीवुड एक्टर से दूर रहने की सलाह भी दे रहे हैं।

19 सितंबर से शुरू हो जायेगा IPL

4 मई को कोरोनाकी वजह से स्थगित किए गए आईपीएल 2021 (IPL 2021) को अब सितंबर में फिर से शुरू किया जाएगा और इसका फाइनल अक्टूबर में होगा। IPL 2021 के बाकी बचे हुए मैच 19 सितंबर से शुरू होने वाले हैं और फाइनल मुकाबला 15 अक्‍टूबर को होगा। IPL का पहला मैच दुबई में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और मुंबई इंडियस के बीच खेला जाएगा।