Breaking News

सहारनपुर जनपद में पुलिसकर्मी समेत 25 लोग कोरोना संक्रमित निकले , जिले में 335 के करीब हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 257 हुए स्वस्थ

रिर्पोट:- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। सहारनपुर जिले में अनलॉक एक के दुष्परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं। प्रवासियों के लगातार वापसी के चलते जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा भी अब दोबारा से लगातार बढ़ता दिख रहा है।
आज 25 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस सोढ़ी ने “दैनिक संवाद” को बताया कि 25 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब 335 हो गई है जबकि 257 के करीब लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। इस समय एक्टिव केस की बात करें तो जिले में अब 78 के करीब एक्टिव मामले हैं।
आज एक पुलिसकर्मी समेत 25 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वालों की संख्या के चलते संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सभी लोग हाल ही में नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली आदि से लौटे थे। डा सोढी ने बताया कि आज मिले कोरोना पाॅजिटिव केस में बाहर से आए लोग देवबंद, नकुड, गंगोह,नागल और सहारनपुर के हकीकतनगर के रहने वाले है। इन्हे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मेडिकल कालेज से तीन लोग स्वस्थ होकर घर भी गए है।