Breaking News

देवबंद : पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा और दीपक त्यागी को नामित सभासद बनने पर युवा क्लब कुरडी के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया

दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो, सहारनपुर मंडल।
देवबंद (गौरव सिंघल)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा के कार्यालय पर युवा क्लब कुरडी के युवा साथियों द्वारा भाजपा के शीर्ष नेताओं के द्वारा नगर पालिका में सभासद बनाये गये  गजराज राणा व  दीपक त्यागी को बधाई दी गई व फूलमालाएं  व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान युवा क्लब के सुमित कुमार त्यागी, श्रीकांत त्यागी, सौरभ त्यागी, अंकित त्यागी, हिमांशु त्यागी, रिक्की त्यागी, छोटू त्यागी, लाल सिंह कश्यप, अभिषेक त्यागी, कन्हैया त्यागी आदि मौजूद रहे।