Wednesday , February 12 2025
Breaking News

हरियाणा में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला- मैं गुस्से में था…

झज्जर से हैरान करने वाला सामने आया है जहां युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दरअसल रविवार सुबह दोनों अपने प्लॉट में काम करने गए थे। वहां उनके बीच झगड़ा हो गया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी सरिता के सिर पर कस्सी से वार कर दिया।

आरोपी पति ओमबीर (36) शाहजहांपुर गांव का रहने वाला था। जब दोनों काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के अन्य सदस्य प्लॉट पर गए तो देखा कि सरिता बेहोश पड़ी थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां सरिता को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी ओमबीर कुछ देर बाद छुछकवास पुलिस चौकी पहुंचा। यहां उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि मैंने गुस्से में अपना आपा खो दिया और अपनी पत्नी को मार दिया। फिलहाल पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक महिला सरिता महेंद्रगढ़ जिले के मालड़ा गांव की रहने वाली थी। 14 साल पहले महिला की शादी शाहजहांपुर निवासी निहाल सिंह के बेटे ओमबीर से हुई थी। दंपती के 2 बच्चे हैं। मृतका सरिता का पति ओमबीर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रोजाना की तरह पति-पत्नी दोनों पशुओं को चारा डालने के लिए प्लाट पर गए थे।

वहीं मृतका के चाचा वीरेंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए सरिता को परेशान करते थे। चाचा ने बताया कि सरिता की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। पहले भी 2015 में सरिता को जहर दिया गया था, लेकिन उस समय पंचायत में मामले का निपटारा हो गया था और आरोपियों ने माफी मांग ली थी।