Breaking News

मूंछें हों तो कांस्टेबल सुखदयाल जैसी, हर तरफ हो रही चर्चा…घूम-घूम कर देखते हैं लोग

करनाल के नीलोखेड़ी से भाजपा विधायक भगवान दास कबीर पंथी के गनमैन कांस्टेबल सुखदयाल की मूंछें जो आज कल चर्चा का विषय बनी हुई है। जिनके परिवार के सभी पुरुष मूंछों को रखने के शौकीन हैं। लेकिन सुखदयाल की मूंछें चर्चा का विषय बनी हुई है।

लोग घूम-घूमकर देखते हैं मूंछें

कांस्टेबल सुखदयाल ने बताया उन्हें जब भी कोई बड़ा बुजुर्ग मिलता है तो वह उनकी मूंछों की तारीफ करके कहते हैं कि आपने हमारी संस्कृति को जिंदा रखा हुआ है। उनके परिवार में उनके दादा और पिता जी ने भी मूंछें रखी हुई है। उन्होंने बताया कि 2019 से उन्होंने मूंछें रखी हुई है। जैसे ही उन्होंने हरियाणा पुलिस में ज्वाइन किया था, तभी से उन्होंने मूंछें रखनी शुरू कर दी थी। सुखदयाल ने बताया जब भी वह कही जाते हैं तो लोग चारों और से घूम-घूमकर उनकी मूंछों को देखते हैं।

कांस्टेबल सुखदयाल ने मूंछों के रखरखाव के बारे में बताया कि वह सुबह नहाने के बाद अपनी मूंछों पर सरसों और नारियल का तेल लगाते हैं। उसके बाद मूंछों में कंगी करके उसे बांध लेते हैं। मूंछों को रखने के लिए इनका बहुत ध्यान रखना पड़ता है धूल मिट्टी से मूंछों का बचाव करना पड़ता है।