Breaking News

IES अफसर की संपत्ति की जांच करने जौनपुर पहुंची सीबीआई, ऐसे पड़ा कीर्ति कुंज पर छापा

जौनपुर शहर के बड़े सराफा कारोबारी और प्रतिष्ठित कीर्ति कुंज फर्म के एमडी के घर और ऑफिस पर सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीबीाआई ने सुबह से छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से शहर भर में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि सराफा कारोबारी के आईईएस (भारतीय इंजीनियरिंग सेवा) दामाद की आय से आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई लखनऊ की टीम ने ये छापेमारी की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चहारसू चैराहा स्थित नन्हे लाल सेठ की दुकान है। वह कीर्ति कुंज के विभिन्न फर्मों के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यहीं से अपने पूरे व्यवसाय पर नजर रखते हैं। इसी दुकान से सटा उनका मकान भी है।

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सीबीआई विभाग की टीम स्थानीय पुलिस साथ छापेमारी के लिए पहुंची। पहले इनकम टैक्स के छापे की चर्चा हुई। अधिकारियों के सामने कई दिक्कते आयीं। एक घंटे तक गेट खुलवाने के लिए अफसरों को परेशान होना पड़ा। पट्टीदार की मदद से किसी तरह गेट खुलवाया गया। फर्म के मालिक नन्हे लाल वर्मा जौनपुर के बड़े स्वर्ण व्यवसाई हैं।

नन्हे लाल सेठ का आईईएस (भारतीय इंजीनियरिंग सेवा) दामाद नवनीत लखनऊ में तैनात है। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। माना जा रहा है कि उसने आय से अधिक सम्पति अर्जित किया है। उसी मामले की जांच में सीबीआई जुटी है। जांच के क्रम में ही सीबीआई की एक टीम नवनीत के ससुराल पहुंची है। ससुराल के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शहर के व्यस्ततम चैराहे पर भीड़ है।