Breaking News

Holi 2021: इस होली अपनों को जरूर भेजें ये मैसेज

होली का त्योहार रंगों का त्योहार है, जिसे भारत (INDIA) में हर साल फाल्गुन महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। हो। रंग, गुलाल, प्यार और भक्ति के इस त्योहार को मनाने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। होली भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है।

होली (Holi) के दिन लोग एक दूसरे को अबीर लगाकर और गले मिलकर बधाई देते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हमसे दूर रहते हैं, वहां हम तो नहीं पर हमारे मैसेज उन तक जरूर पहुंच सकते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही मैसेज के बारे में बता रहे हैं जिसे आप भेज कर अपनों के इस होली (Holi) बधाई दे सकते हैं।

1. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंग भारी होली

2. मक्के की रोटी निम्बू का अचार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चाँद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

3. हफ़्तों तक खाते रहो, गुझिया ले ले स्वाद
मगर कभी मत भूलना नाम भक्त प्रहलाद
आप सभी को होली की मुबारकबाद

4.होली है भई होली है,
बुरा न मानो होली है!
आओ मिल के खुशियां मनाएं,
अपनों को हम रंग लगाएं!