Breaking News

HAPPY INDEPENDENCE DAY 2021: 15 अगस्त के दिन इन गानों को सुनते ही दौड़ती है देशभक्ति की लहर

Independence Day Song: कल 15 अगस्त (Independence Day) है। कल का दिन हमारे देश के लिए सबसे खास होता है। इस दिन ही हमें आजादी मिली थी। इस दिन हम देश के उन शहीदों की कुर्बानी को याद करते है जिन्होने देश को आजाद कराया पर अपनी जान की चिंता नहीं की। इस दिन देशभक्ति के गीत सभी लोग मन ही मन गुनगुनाते हैं। आज के इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही देशभक्ति से भरे गानों के बारे में बताएंगे. जो देशभक्ति की भावना से जुड़े हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही सुपरहिट गानों के बारे में.

फिल्म ‘गोल्ड’ का गाना

 

 

अक्षय कुमार की दमदार फिल्म ‘गोल्ड’ 15 अगस्त 2018 के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग बहुत ही जोशिला है और इसमें काफी भरपूर है। फिल्म के इस गाने को सिंगर दिलेर मेहंदी ने अपनी वाणी से सजायाथा। तो वहीं जावेद अख्तर ने इसको लिखा था और सचिन-जिगर ने इसे कंपोज किया था।

गाना ‘ऐ वतन मेरे वतन’

 

 

आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ का गाना ‘ऐ वतन मेरे वतन’ सभी को काफी पसंद आता है। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। हर किसी दिल को जोश से भर देने वाले इस गाने में देश और आजादी के बारे में बताया गया है। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने बनाया था।

‘मां तुझे सलाम’

 

 

ए. आर रहमान का सबसे उम्दा एलबम ‘वंदे मातरम’ का गाना ‘मां तुझे सलाम’ हर किसी को पसंद है। रहमान की आवाज से यह गाना काफी हट के है। यह गाना आपको देशभक्ति के भाव जोशिला बना देगा।

‘रंग दे बसंती

 

 

फिल्म ‘रंग दे बसंती (2006)’ का टाइटल सॉन्ग ‘रंग दे बसंती’ गाने को सुनकर सभी लोग इस गाने में डूब जाते हैं। इस गाने को दिलेर मेहंदी ने गाया था।

‘कर चले हम फिदा जाने तन साथियों’

 

 

‘हकीकत’ फिल्म का गाना ‘कर चले हम फिदा जाने तन साथियों’ को सुनते ही लोगों में जोश जाग जाता है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था।

संदेशे आते हैं

 

https://www.youtube.com/watch?v=NXZr9exURTg&feature=emb_logo

 

फिल्म बार्डर का संदेशे आते हैं .. गाना काफी चर्चित है. इस गाने में बहुत जोश है , लेकिन उससे कही ज्यादा इसमें दर्द भी है। जिसको सुनते ही हमारी आखें नम हो जाती है।

हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए

 

https://www.youtube.com/watch?v=vYBAi3IOttU&feature=emb_logo

 

फिल्म कर्मा का गाना फिल्म से भी ज्यादा चर्चित है। इस गाने के बोल हैं हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए ,इस गाने के बिना स्वतंत्रता दिवस अधूरा सा लगता है। इस गाने को मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णामूर्ति ने गाया था।

ऐ मेरे प्यारे वतन

 

 

बलराज साहनी की फिल्म काबुलीवाला का गाना ऐ मेरे प्यारे वतन को सुनते ही ये मन में उतर जाता है. इस गाने को मन्ना डे ने गाया था। गाने को म्यूजिक सलिल चौधरी ने दिया था

प्रीत जहां की रीत वंहा

 

 

मनोज कुमार की चर्चित फिल्म पूरब-पश्चिम का सबसे जाना माना गाना प्रीत जहां की रीत वंहा ..सभी के दिलों में आज भी राज करता है।