Breaking News

गुजरात: अब तक कुल 15 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए किन विधायकों को मिली जगह

गुजरात में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक 20 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। बता दें कि नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पहले ही शपथ ले चुके हैं। इसके अलावा गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि नए सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 4.30 बजे गांधीनगर में होगी। ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें…

 

अब तक गुजरात के 15 मंत्रियों ने ली शपथ,

यहां पढे़ पूरी लिस्ट
1. राजेंद्र त्रिवेदी
2. जितेंद्र वघानी
3. ऋषिकेश पटेल
4. पूर्णश कुमार मोदी
5. राघव पटेल
6. उदय सिंह चव्हाण
7. मोहनलाल देसाई
8. किरीट राणा
9. गणेश पटेल
10. प्रदीप परमार
11. हर्ष सांघवी
12. जगदीश ईश्वर
13. बृजेश मेरजा
14. जीतू चौधरी
15. मनीषा वकील
01:45 PM, 16-SEP-2021
उदय सिंह चव्हाण, मोहनलाल देसाई समेत पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
भाजपा नेता उदय सिंह चव्हाण, मोहनलाल देसाई, किरीट राणा, गणेश पटेल,  प्रदीप परमार ने भी राज्यपाल के समक्ष एक साथ शपथ ले ली है।

01:39 PM, 16-SEP-2021
राजेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र वघानी समेत पांच मंत्रियों ने ली शपथ
गुजरात में  पूर्व स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णश कुमार मोदी, राघव पटेल ने राज्यपाल के समक्ष शपथ ले ली है।

इसके अलावा गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि नए सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 4.30 बजे गांधीनगर में होगी।