Breaking News

सेल्हूमऊ में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

रिपोर्ट : भक्तिमान पाण्डेय रुदौली अयोध्या : रुदौली के कृष्णा नगर वार्ड सेल्हूमऊ में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश दुबे के यहां आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन शुरू हुआ। गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने साईं मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल से भरे कलश उठाया। कलश यात्रा में विधायक रामचंद्र यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कलश यात्रा चितईपुर होते हुए सेल्हूमऊ पहुंची।

कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं तो आगे गाजे-बाजे की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते युवा थिरक रहे थे। कार्यक्रम आयोजक रमेश दुबे ने बताया कि श्री राम कथा का आयोजन 15 नवंबर से 23 नवंबर तक चलेगा। 24 नवंबर को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर बब्बन शुक्ल, प्रमोद कुमार मिश्र, विशाल मिश्रा ,नवीन मिश्र, विनोद दुबे, संदीप दुबे, कुलदीप दुबे, शिवम दुबे, शिवांश दुबे, उमेश कुमार शुक्ला, सुभाष कुमार शुक्ला, बलराम शुक्ल, गिरजा शंकर तिवारी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, पीयूष मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, बृजेश, रामकिशोर, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।