Breaking News

मां बनने वाली है गोविंदा की भांजी,पति संग बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर कृष्णा अभिषेक की बहन ने दी Good News

मां बनने वाली है गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन, पति संग फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप


मुंबई: गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन मां बनने वाली हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि एक्ट्रेस आरती सिंह के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंज रही है तो आप गलत हैं। जी हां, आरती नहीं बल्कि कॉमेडियन के चाचा की बेटी सौम्या सेठ मां बनने वाली हैं।

PunjabKesari

 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। सौम्या सेठ अब तीन से चार होने जा रही हैं। ये उनकी दूसरी शादी से पहला बच्चा होगा जिसको लेकर वह बहुत खुश हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो के जरिए फैंस को बताया कि वह चार होने जा रहे हैं। इस पोस्ट पर विक्रांत मैसी, किश्वर मर्चेंट समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही फैंस ने भी प्यार लुटाया है।

PunjabKesari

गौरतलब है सौम्या सेठ ने साल 2017 में बिजनेसमैन अरुण कपूर से शादी की थी और 8 महीने बाद बेटे आयडेन के आने की जानकारी दी और मां बनीं लेकिन दो साल बाद उनका तलाक हो गया था। एक्ट्रेस ने पहले पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद सौम्या सेठ ने 22 जून 2023 में बॉयफ्रेंड शुभम चुहाड़िया से दूसरी शादी की थी। वह उनके रूममेट थे। पेशे से फैशन डिजाइनर शुभम ने एक्ट्रेस के बेटे को अपना लिया था लेकिन अब वह अपना परिवार शुरू करने जा रहे हैं।

काम की बात करें तो सौम्या ‘नव्या… नई धड़कन नए सवाल’ और ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ जैसे शोज से घर-घर फेमस हुईं। एक्ट्रेस अब US में जाकर बस गई हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को टाटा-बाय-बाय कह दिया है।  रियल स्टेट एजेंट बन गई हैं। उनके पापा और दादाजी बिजनेसमैन थे। इसलिए अब उन्होंने इस फील्ड में अपने पांव जमा लिए हैं।