Breaking News

देवबंद : भाजपा महिला मोर्चा ने वरिष्ठ भाजपा नेता रामपाल पुंडीर के निधन पर शोक व्यक्त किया

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर मंडल।
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देवबंद की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, देवबन्द विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रामपाल सिंह पुंडीर (भायला) के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती शुभलेश शर्मा व नगर अध्यक्ष श्रीमती डाक्टर कांता त्यागी ने कहा कि ठाकुर रामपाल सिंह एक चहुमुखी प्रतिभा वाले नेक दिल, हसमुख, मिलनसार, जिंदादिल, सच्चे इंसान थे।
वस कार्यकर्ताओ के दुख दर्द में हमेशा उनके साथ रहते थे तथा बिना किसी अंहकार, बिना भेदभाव के प्रत्येक  कार्यकर्ता को मान-सम्मान प्यार देते थे। उन्होने संघ के प्रचारक के रूप में  व भाजपा में  विभिन्न पदों पर पूरी निष्ठा लग्न से कार्य किया। वह हमेशा कार्यकर्ताओ और जनता के दिलो में रहेंगे। रामपाल पुंडीर भाजपा के सच्चे और कर्मठ सिपाही थे। उनके निधन से भाजपा को बहुत क्षति पहुँची है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ-साथ क्षेत्र की आम जनता गमगीन और शोक ग्रस्त है। दुख की इस घड़ी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ है और अपनी संवेदना प्रकट कर रहा  है। शोक व्यक्त करने वालों में श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती मंजू पंवार, श्रीमती कुसुम गुप्ता, श्रीमती उषा धीमान, श्रीमती अंशु उपाध्याय, मनतेश पाल, शिखा, पुष्पा ठाकुर, श्रीमती गीता गर्ग, श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, श्रीमती ललिता प्रजाप्रति, शालु आदि मौजूद रहे।