Breaking News

Delhi Election Result 2025 Live : रूझानों में BJP को बहुमत, 42 सीटों से चल रही आगे, AAP को झटका

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में अभी कई उलटफेर की संभावना है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच की कड़ी टक्कर अब साफ दिखने लगी है। शुरुआती रुझान चौंकाने वाले हैं, जहां भाजपा बहुत अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी पीछे चल रही है।

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और कालकाजी सीट से आतिशी पिछड़ते दिख रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझान आ गए हैं और अब यह साफ होने वाला है कि क्या आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में आएगी, भाजपा को जीत मिलेगी या कांग्रेस कोई बड़ा उलटफेर करेगी।

5 फरवरी को चुनाव हुए थे और आज, 8 फरवरी को वोटों की गिनती हो रही है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा जैसे बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। काउंटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर भरोसा जताया है और अरविंद केजरीवाल की सरकार फिर से बनने जा रही है।

रूझान
BJP – 42
AAP – 28
CON – 00
OTH – 00

LIVE UPDATES:
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचने की संभावना है, क्योंकि पार्टी दिल्ली चुनाव में आरामदायक जीत की ओर बढ़ रही है। अगर भाजपा जीतती है, तो उसका 27 साल का सत्ता का सूखा खत्म हो जाएगा।
– ‘AAP का सफाया होना चाहिए था, वही हो रहा है’- रमेश बिधूड़ी
– आम आदमी पार्टी के लगभग सभी बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, सोमनाथ भारती, सत्येंद्र जैन, अवध ओझा अपनी-अपनी सीटों पर बीजेपी से पिछड़ रहे हैं।
–  दिल्ली चुनाव के रुझानों पर बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि केजरीवाल अब वापस तिहाड़ जेल जाएंगे
–  ओखला सीट से अमानतुल्लाह खान बहुत आगे, भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़ा
–  AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल 300 वोटों से पिछड़ गए हैं।
– दिल्ली चुनाव के नतीजे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया आई है। प्रियंका ने कहा, मुझे जानकारी नहीं है. मैंने अभी तक चेक (चुनावी रुझान) नहीं किया है।
– आतिशी और रमेश बिधूड़ी में कांटे की टक्कर, फिल्हाल रमेश आगे चल रहे
– चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा को 42 सीटें, AAP- 27 पर
– दिल्ली भाजपा कार्यालय में मिठाइयां आनी शुरू, जश्न की तैयारी में जुट गए समर्थक
– ओखला में BJP लगातार आगे, ग्रेटर कैलाश में सौरभ भारद्वाज पीछे
– मनीष सिसोदिया भी 1800 वोटों से आगे निकले, आतिशी अभी भी पीछे चल रही
– केजरीवाल ने 254 वोटों से बढ़त बनाई, प्रवेश शर्मा को पीछे छोड़ा
– 2020 में केजरीवाल को 46, 758 वोट मिले थे, इस बार फिर आगे निकले
– 2020 में आतिशी को 55, 897 वोट मिले थे, इस बार कालकाजी सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी 1,245 वोटों से आगे
– चुनाव आयोग के आंकड़ों में BJP 28 सीटों से आगे, AAP सिर्फ 9 सीटों पर
– केजरीवाल और प्रवेश वर्मा के बीच 74 वोट का फासला
– आप नेता सत्येंद्र जैन आगे चल रहे, भाजपा के करनैल सिंह और कांग्रेस के सतीश लूथरा को छोड़ा पीछे
– शुरुआती रुझान: बीजेपी-47, AAP-22, कांग्रेस-01
– केजरीवाल के पैंतरे बता रहे थे कि वे चुनाव हार चुके हैं : सिरसा
– दिल्ली वालों के दिल में खिल रहा ‘कमल’, भाजपा का 27 साल का सूखा खत्म
– केजरीवाल 1500 वोटों से पीछे चल रहे, कैलाश गहलोत और कपिल मिश्रा आगे
– रुझानों में BJP बहुमत के पार… बहुमत के लिए 36-81 सीटें चाहिए, जबकि भाजपा 38 सीटों पर आगे चल रही
– ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं। ओखला से अमानतुल्लाह खान आगे, सुल्तानपुर माजरा से मुकेश अहलावत आगे हैं। करावल नगर से कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं। मोतीनगर से बीजेपी के हरीश खुराना आगे हैं। राजौरी गार्डन ने मनजिंदर सिंह सिरसा ने बढ़त बनाई है।
– पोस्टल बैलेट के नतीजों में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी पीछे चल रहे।
– दिल्ली चुनाव रिजल्ट के शुरुआती रुझान आ रहे हैं। अभी दिल्ली दंगल में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी अभी 13 सीटों पर है। चांदनी चौक पर भी भाजपा को बढ़त है. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया अपनी सीट से पीछे हैं। मालवीय नगर से भाजपा के सतीष उपाध्याय पीछे चल रहे हैं।

दिल्ली में कहां से कौन आगे-पीछे?

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम: जानिए किस सीट से कौन आगे-कौन पीछे

  • रोहिणी से 6 राउंड के बाद विजेंद्र गुप्ता 7000 वोट से आगे
  • ग्रेटर कैलाश से शिखा राय ने आगे, सौरभ भारद्वाज पीछे
  • कस्तूरबा नगर विधानसभा से भाजपा आगे
  • ओखला विधानसभ सीट से आप आगे
  • नई दिल्ली सीट से केजरीवाल पीछे
  • कालकाजी से आप की आतिशी पीछे
  • राजिंदर नगर से आप के दुर्गेश पाठक आगे

बीजेपी किन सीटों पर आगे?

  • बवाना में रविंदर इंद्रराज सिंह
  • किराड़ी में बजरंग शुक्ला
  • त्रिनगर में तिलक राम गुप्ता
  • बल्लीमारान में कमल बागरी
  • मादीपुर में कैलाश गंगवाल
  • द्वारका में परदुयम्न सिंह राजपूत
  • नजफगढ़ में नीलम पहलवान
  • पालम में कुलदीप सोलंकी
  • कस्तूरबा नगर में नीरज बसोया
  • आरके पुरम में अनिल कुमार शर्मा
  • छतरपुर में करतार सिंह तंवर
  • संगम विहार में चंदन कुमार चौधरी
  • विश्वास नगर में ओम प्रकाश शर्मा
  • शाहदरा में संजय गोयल
  • करावल नगर में कपिल मिश्रा

सेंट्रल दिल्ली में BJP-4, AAP-1 सीट पर आगे

  1. सदर बाजार -BJP- मनोज कुमार जिंदल
  2. चांदनी चौक -BJP- सतीश जैन
  3. मटिया महल -AAP- आले मोहम्मद इकबाल
  4. बल्लीमारान -BJP- कमल बागरी
  5. करोल बाग -BJP- दुष्यंत गौतम

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए इस बार 13,766 मतदान केंद्रों पर हुई थी वोटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार 5 फरवरी को राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच 13,766 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी।

दिल्ली चुनाव के मतगणना केंद्रों में मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित होगा

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हमने मतगणना के दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना केंद्रों के अंदर केवल अधिकृत कर्मियों को ही जाने की अनुमति होगी, जहां मोबाइल फोन का उपयोग सख्त वर्जित होगा।