Breaking News

Delhi : 8 साल में तीसरी बार दिसंबर में इतनी गर्मी! सामान्य से चार डिग्री ज्यादा टेम्प्रेचर

राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में 8 सालों में तीसरी बार दिसंबर महीने (december month) मे इतनी गर्मी (so hot) पड़ रही है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा (Maximum temperature four degrees above normal) रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने के चलते सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है।

रविवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिली। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य है।

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बीते आठ सालों में यह तीसरी बार है, जब दिसंबर के महीने में इतना ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। वर्ष 2020 के दिसंबर महीने की दस तारीख को 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जबकि, वर्ष 2013 की तीन तारीख को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वर्ष 2014 में एक दिसंबर के दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस साल 11 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में रविवार के दिन अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

तीन दिन बेहद खराब हवा रहने के आसार
राजधानी दिल्ली के लोगों को अगले तीन दिन बेहद खराब श्रेणी की हवा से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सफर के मुताबिक, हवा की सुस्त रफ्तार और ठंड के चलते प्रदूषक कणों का बिखराव धीमा रहेगा। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 306 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को बेहद खराब श्रेणी में रखा जाता है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के अंक के ऊपर है। सफर के मुताबिक, अगले तीन दिन हवा की रफ्तार बहुत ज्यादा तेज होने की संभावना नहीं है।