Breaking News

रक्षा  मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदरगढ़ भाजपा प्रत्याशी दिनेश रावत के पक्ष में लोगों से की मतदान करने की अपील

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है, उत्तर प्रदेश के हैदरगढ़ विधान सभा में रक्षा  मंत्री राजनाथ सिंह जहा जनता को सम्बोधित करते समय बोले कि दुश्मनों से लड़ने के लिए हम भारत मे अब गोली नही गोला तैयार करने जा रहे है। श्री सिंह के पहुचने का हैदरगढ़ के लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते दिखे, वही हेलीकॉप्टर देख लोगो ने वंदे मातरम जय श्री राम के जमकर नारे लगाई, राजनाथ सिंह के पहुचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री सिंह ने ज्योति जलाकर कार्यक्रम की शरुवात किया।

जिला अध्यक्ष शशांक कुसमेश की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष की गरजाहट से गूंज उठा विधानसभा हैदरगढ़ रक्षा मंत्री राजनाथ ने संबोधित कार्यक्रम में आए सभी लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। व भाजपा द्वारा किये गए कार्यों को गिनवाते हए, बताये की समूह के माध्यम से महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है। पहले पाकिस्तान से भारत डरा हुआ था। अब हमारी सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा कि तुम एक को मारोगे हम 10 को मारेंगे इस पार भी मारेंगे उस पार भी मारेंगे तो इस तरह हमारी पार्टी काम कर रही है। और ये भी रक्षा मंत्री ने कहा कि अब हमारे देश में गोली नहीं बोला बनाए जाएंगे वही हमारी सरकार विकास कार्यों को लेकर राजनीति करती है, वोट के लिए तो कांग्रेस व सपा करती है, और समाजवादी पार्टी पूरी तरह फेल हो चुकी है खुद सपा को अफसोस हो रहा है, कि हमारी सरकार नहीं बन पाएगी। वो डरे हुए है।

इसीलिए आप सभी के पास हम आए हैं। वह हमारे प्रत्याशी दिनेश रावत को भारी मतों से विजय बनाये, वादा करते हैं अगर आप लोग अपने संकल्प में खरे उतरे तो हम फिर बहुत जल्द हैदरगढ़ की माटी में आएंगे। और यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाएंगे जिससे लोगों का बेहतर इलाज हो सके इन्हीं बातों को लेकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया। इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष शंशाक कुसमेश, विधायक बैजनाथ रावत, सुनील सिंह, दिनेश रावत, उत्तम वर्मा , मुन्नू सिंह, सचिन वर्मा , अशोक द्विवेदी, व हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।