Breaking News

मुख्यमंत्री मान ने किया ‘आप की सरकार आपके द्वार’ का शुभारंभ

प्रदेश वासियों को उनके घरद्वार सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘आप की सरकार,आप के द्वार’ योजना की शुरूआत की है। इसके तहत गांव और मोहल्ला स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भांखरपुर में मंगलवार को इस योजना की शुरूआत की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आज के दिन को राज्य के इतिहास के लिए यादगारी बताते हुए कहा कि अब लोगों को अपने आम प्रशासकीय कामों के लिए सरकारी दफ्तरों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि सरकारी अधिकारी खुद लोगों के पास जाकर सेवाएं मुहैया करवाएंगे। सीएम मान ने कहा कि यह स्कीम वास्तविक अर्थों में लोगों के सशक्तिकरण का उद्देश्य पूरा करती है, जहाँ सरकार लोगों की भलाई के लिए दिल के साथ और भी लगन के साथ काम करेगी।उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नागरिक केंद्र प्रयास की शुरूाआत के बाद आने वाले समय में अन्य राज्य भी इसे लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दिसंबर 2023 में 43 महत्वपूर्ण सेवाओं की शुरूआत करके प्रमुख सरकारी सेवाएं लोगों को उनके द्वार पर जाकर मुहैया करवाने का आगाज किया था। मान ने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत कोई भी नागरिक 1076 नंबर पर कॉल करके अपनी सुविधा के मुताबिक समय तय कर सकता है जिसके बाद मुलाजिम उस नागरिक के घर जाकर सम्बन्धित सेवा का प्रमाण पत्र मुहैया करवाएगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य सरकार ने इससे भी बड़ी छलांग लगाते हुये ‘आप की सरकार, आप के द्वार’ स्कीम की शुरूआत कर दी है जिससे गाँवों- शहरों में कैंप लगा कर लोगों के पास सीधी पहुँच की जा सके। उन्होंने बताया कि इस महीने ग्रामीण और शहरी इलाकों में 11600 कैंप लगाऐ जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरेक तहसील में हर रोज़ चार कैंप लगाए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कैंप के स्थान, तारीख़ और समय के बारे लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए बनते कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग अब आज के कैंपों या आने वाले कैंपों के बारे पोर्टल के द्वारा भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कैंप में एसडीएम, तहसीलदार, जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर जिला फूड सप्लाई अधिकारी, एसएचओ, जिला कल्याण अधिकारी, कानूनगो, पटवारी, एसडीओ, ऐक्सियन जैसे बड़े अधिकारी आवेदन और सेवाएं प्रदान करने के लिए उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 44 प्रमुख सेवाएं जिनकी लोगों को अक्सर सबसे अधिक ज़रूरत होती है जैसे कि रिहायशी सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट, आमदन सर्टिफिकेट, जन्म/मौत सर्टिफिकेट, फ़र्द, लेबर रजिस्ट्रेशन, पैंशन, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट और अन्य सेवाएं, कैंपों में अप्लाई करके मुहैया करवाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसके इलावा नागरिक भी अपनी शिकायतें कैंपों में ले सकेंगे, जिनका मौके पर ही निपटारा किया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अपनी किस्म का यह पहला प्रयास लोगों की सुविधा के लिए सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमीशनरों को छोटे मसले मौके पर हल करने के लिए ज़रुरी फंड दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैंप सरकार को अपने नागरिकों की ज़रूरतों के प्रति और ज्यादा पहुंचयोग्य और जवाबदेह बनाने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रयास सरकारी कामों में और ज्यादा पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में भी मदद करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह कदम नागरिकों को सरकारी सेवाओं या मसलों के बारे अपनी चिंतातों, शिकायतों और सुझाव देने के लिए योग्य मंच प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने ऐसी किसी भी जनहितैषी पहलकदमी की तरफ ध्यान नहीं दिया, जिस कारण लोगों को बहुत ज़्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस पहलकदमी के साथ लोगों को समर्थ बनाने के लिए नयी क्रांति की शुरुआत हुई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब लोगों को अपने काम करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जबकि अब सरकार लोगों के घरों तक जायेगी।

अकाली दल की ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ पर कसा व्यंग्य
अकाली दल की ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ पर व्यंग्य कसते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल के इस ढकोसले का असली नाम ‘परिवार बचाओ यात्रा’ है। उन्होंने अकाली नेताओं को चुनौती दी कि वह यह बताएं कि 15 साल राज्य को लूटने के बाद में अब किस से राज्य को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकालियों ने राज्य को बेरहमी से लूटा और राज्य में कई तरह के माफिया को संरक्षण देकर पंजाबियों की मानसिकता पर गहरे ज़ख़्म दिए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोग अकाली नेताओं के शक्की किरदार से अच्छी तरह अवगत हैं और बादल परिवार की यह ड्रामेबाज़ियां काम नहीं आऐंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को मानक सेहत सेवाएं देने के लिए राज्य सरकार ने पंजाब में आम आदमी क्लीनिक स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि अब तक इन क्लीनिकों में से तकरीबन एक करोड़ लोग इलाज सहूलतें हासिल कर चुके हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सेहत देखभाल क्षेत्र में नयी क्रांति है और इस क्षेत्र की कायाकल्प करने के लिए कोशिशें चल रही हैं।
भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में लोकतंत्र का किया कत्ल, पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से हुई लोकतंत्र की जीत
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में लोकतंत्र का कत्ल किया परन्तु अब सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से लोकतंत्र की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सभी धक्केशाहियों का ‘आप’ की तरफ से उपयुक्त जवाब दिया जायेगा और उनको लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आघात पहुंचाने की छूट नहीं दी जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लोगों और लोकतंत्र की जीत है।